Joke 1:
संता बंता को गुस्से से बोल रहा था….
संता :- यार, जब मैंने तुझे खत लिखा था कि
मेरी शादी में जरूर आना तो तुम आये क्यों नहीं ?
बंता :- ओह यार, पर मुझे खत मिला ही नहीं।
संता :- मैंने लिखा तो था कि खत मिले या ना मिले तुम जरूर आना।
Joke 2:
संता दवाई की दुकान गया और बोला भैया मेरी मदद करोगे….
केमिस्ट– हाँ-हाँ बोलो ?
संता ने अपनी दवाई की बोतल से एक चम्मच निकाल कर….
केमिस्ट को पिलाकर पूछा :- मीठी है क्या ?
केमिस्ट :- नहीं तो। क्या है ये ?
संता :- बस यही पूछना था।
दरअसल डॉक्टर ने बोला था यूरिन टेस्ट करवाओ कि कहीं यूरिन में शुगर तो नहीं है।
Joke 3:
गरीब संता एक अमीर लड़की को पसंद करता था ….
वह लड़की भी संता को बहुत पसंद करती थी….
संता (लड़की को अकेले पाकर) :- तुम बहुत अमीर हो ?
लड़की :- हाँ ! कम से कम एक करोड़ रुपया तो है ही।
संता :- क्या मुझसे शादी करोगी ?
लड़की :- नहीं।
संता :- मुझे पता था, तुम यही कहोगी ?
लड़की :- जब पता था तो फिर पूछा क्यों ?
संता :- यह देखने के लिए कि जब आदमी एक करोड़ रुपया गंवा देता है,
तो उसे कैसा लगता है ?
Joke 4:
संता (बंता से) :- और बता यार,
बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नहीं ?
बंता :- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर।
संता :- क्या बात कर रहा है, सच में।
बंता :- और नहीं तो क्या ?
संता :- फिर क्या बोली ?
बंता :- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ।
पक्का अब नही मारूंगी।
Joke 5:
संता को फांसी की सजा सुनाई गई…
जज ने पूछा :– कोई आखिरी ख्वाहिश…?
संता :– हमारी जगह तुम लटक जाओ..!
You may also like
बिहार: अब तक नहीं बना राशन कार्ड, तो तैयार कर लें सभी कागज, इस दिन से शुरू हो रहा ऑनलाइन आवेदन
भारत का युवा देश की प्रगति में दे रहा योगदान, राहुल गांधी का बयान हास्यास्पद : अजय आलोक
पंडित जितेंद्र अभिषेकी : भक्ति और शास्त्रीय संगीत के अमर स्वर, भजनों से आध्यात्मिकता को दी आवाज
बदायूं; मरने से पहले युवक ने बनाया वीडियो, प्रेमिका और सिपाही पर लगाए ये आरोप
क्या आएगा Hera Pheri 3? प्रियदर्शन ने दी अपनी राय